IND vs SA Ist Test- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक विचित्र घटना देखने को मिली। विराट कोहली ने स्टंप्स की बेल्स को स्विच किया जिसके बाद जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले।पूरे दिन इस घटना की खूब चर्चा हुई।
IND vs SA Ist Test- विराट कोहली ने किया ‘Magic Bail Swap’, जस्प्रीत बुमराह को मिला विकेट
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है।पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 245 रन पर ऑल आउट होगी। जहां एक तरफ भारत की बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने सफल रही तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी में शानदार शुरुआत की हालांकि मोहम्मद सिराज ने भारत को ईडन मार्क्रम के के रूप में पहली सफलता दिलाई।
'Bail' wizardry ft. our very own KING! 😆😁
— Star Sports (@StarSportsIndia) December 27, 2023
Tune-in to Day 2 of the #SAvIND 1st Test
LIVE NOW | Star Sports Network#Cricket pic.twitter.com/MYUeJ2WGTO
लेकिन उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों का जमकर सामना किया और विकेट पर टिके रहे। जब भारत को विकेट की अत्यंत आवश्यकता थी तो विराट कोहली ने एक तरकीब अपनाई। एक ओवर की समाप्ति के बाद विराट कोहली ने स्टंप्स के ऊपर से बेल्स के स्थान की अदला बदली की। इस तरकीब के तीन गेंद बाद ही भारत को सफलता मिली। जसप्रीत बुमराह ने टोनी डी ज़ोरज़ी का विकेट लिया। डीन एल्गर और टोनी डी ज़ोरज़ी के बीच दूसरे विकेट की साझेदारी भारत के लिए सर दर्द बनी हुई थी। ऐसे में विराट कोहली की तरकीब कामयाब रही और यह विकेट भारत के लिए राहत बनकर आई।
BIG WICKET!#JaspritBumrah breaks a stubborn 93-run stand to get the prized wicket of #TonyDeZorzi.
— Star Sports (@StarSportsIndia) December 27, 2023
A much-needed wicket for #TeamIndia.
Tune in to #SAvIND 1st Test
LIVE NOW | Star Sports Network#Cricket pic.twitter.com/IY3LVS80Ov
IND vs SA Ist Test से पहले Ashes 2023 में इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी कर चुके हैं ‘Magic Bail Swap’
आपको बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी यह तरकीब कर चुके हैं और इसको ‘Magic Bail Swap’ का नाम दिया गया था। ब्रेड की इस तरकीब की मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में मार्नस लबुशेन की विकेट ली थी।हालांकि एक बयान में स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा था कि उन्होंने यह ट्रिक ऑस्ट्रेलिया से ही सीखी है और मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज नाथन लाइन को कई बार यह ट्रिक आजमाते देखा है।
विराट कोहली द्वारा यह ट्रिक पारी के 29वे ओवर में अपनाई गई।इसके तीन गेंदबाज भारत को सफलता हासिल हुई, जसप्रीत बुमरा ने शॉर्ट-ऑफ-द-लेंथ डिलीवरी फेंकी, जिससे डी ज़ोरज़ी ने बैकफुट पर जाकर खेलने की कोशिश की लेकिन बाहरी किनारा लगा और गेंद सीधे तीसरी स्लिप के फील्डर यशस्वी जयसवाल के पास चला गया। वह 62 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। डी ज़ोरज़ी और एल्गर ने 93 रन की साझेदारी की।
इस घटनाक्रम की कमेंट्री बॉक्स में भी खूब चर्चा हुई खासकर संजय मांजरेकर ने कहा कि टोनी जॉर्जी की विकेट में फील्डर यशस्वी जयसवाल और गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा विराट कोहली की भी भूमिका थी।
- Champions Trophy 2025: पाकस्तिान नहीं जाएगी भारतीय टीम, इस देश में होंगे Team India के मैच?
- Sanju Samson को मिला बड़ा तोहफा दक्षिण अफ्रीका में शतक जड़ने के बाद बने इस बड़ी टीम के कप्तान
आपको बता दें कि स्टुअर्ट ब्रॉड ने एशेज 2023 में यह ट्रिक अपनाई थी। अपने करियर के अंतिम टेस्ट में, उन्होंने अपनी टीम को सफलता दिलाने के लिए दो बार बेल स्विच किया। उन्होंने मार्क वुड के ओवर में ऐसा किया जिससे मार्नस लाबुशेन का विकेट गिरा। आखिरी पारी में उन्होंने ऐसा करके टेलेंडर टॉड मर्फी का विकेट हासिल किया था।
- Ind W vs Aus W: “यह उतना कठिन नहीं था….” जीत के बाद Smriti Mandhana ने पहली प्रतिक्रिया में खोला जीत का राज
- Hardik Pandya टखने की चोट के चलते IPL 2024 से हुए बाहर- रिपोर्टस
आपको बता दें कि भारत के 245 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में बनी हुई है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 256 रन बना लिए थे और भारत पर 11 रन की लीड हासिल कर ली थी। अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान डीन एल्गर फिलहाल140 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।
यह भी पढ़े-
- Ishan Kishan के क्रिकेट से ब्रेक लेने की यह असली वजह सुनकर दंग रह जाएगें आप!
- पहले अंतरराष्ट्रीय शतक के बाद क्या संजू सैमसन भारतीय T20I टीम में बना पाएंगे जगह, कितना मायने रखता है यह शतक
- BBL में अंपायर के साथ बदसलूकी का दोषी पाए गए इस दिल्ली केपिटल्स के इस पूर्व तेज गेंदबाज पर लगा बैन
- साल 2023 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं के नाम का ऐलान, मोहम्मद शमी समेत 26 को मिला अर्जुन अवार्ड
- कौन हैं Robin Minz?? जानिए किसी भी IPL Franchise द्वारा खरीदे गए पहले आदिवासी खिलाड़ी के बारे में !
- Mitchell Starc आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनें, एक घंटे के भीतर तोड़ा Pat Cummins का रिकार्ड
- IPL Auction: दुबई आक्शन के बाद सभी टीमों द्वारा खरीदे गए खिलाड़ियों की सूची और Full Squad
- कौन हैं Kumar Kushagra जिन्हें Delhi Capitals ने 7.20 करोड़ में खरीदा? | Who Is Kumar Kushagra?
- Naveen-Ul-Haq पर 20 महीनों का बैन लगाया गया | Naveen-Ul-Banned For 20 months
- Rohit Sharma टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की कप्तानी के लिए BCCI की पहली पसंद
- Pak Vs Aus: इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हरा सकता है -Mohammad Hafeez
- Mohammad Shami के बाद अब यह भारतीय दिग्गज भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुआ बाहर
- Suryakumar Yadav Tweet: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्याकुमार यादव ने किया हैरान करने वाला पोस्ट!