Cricket IPL 2024 T20 WC 2024 IND vs ENG Football Khel Stories
---Advertisement---

कौन हैं Kumar Kushagra जिन्हें Delhi Capitals ने 7.20 करोड़ में खरीदा? | Who Is Kumar Kushagra?

By Khel Web Desk

Published on:

Follow Us:
Google News
kumar kushagra
---Advertisement---

Kumar Kushagra, IPL Auction– दुबई में हुई आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने झारखंड के 19 वर्षीय अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी को साइन करने के लिए 7.20 करोड़ रुपये खर्च करके सभी को चौंका दिया। आईए जानते हैं कौन है कुमार कुशाग्र जिसके लिए दिल्ली डेयरडेविल्स ने इतनी बड़ी रकम खर्च कर दी।

Credit- BCCI

Kumar Kushagra के लिए दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बोली की जंग लगी

आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने झारखंड के 19 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र पर विश्वास दिखाते हुए उन्हें 7.20 करोड़ में खरीदा। आपको बता दें कि कुशाग्र का बेस प्राइस 20 लख रुपए था नीलामी में उनका नाम आते ही चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बोली लगने का युद्ध हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस जैसे हीइस युवा खिलाड़ी की बोली से किनारा किया  तो गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ बोली लगना शुरू किया और फिर अंत में दिल्ली  कैपिटल्स ने झारखंड के युवा खिलाड़ी को 7.20 करोड़ में खरीदा। दाएं हाथ का यह विकेटकीपर बल्लेबाज 2020 में भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा था।

इस साल की शुरुआत में यह 19 वर्षीय युवा खिलाड़ी देवधर ट्रॉफी में रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर था।झारखंड में जन्मे इस क्रिकेटर ने केवल पांच पारियों में 109.3 के स्ट्राइक रेट के साथ 227 रन बनाए औरईस्ट जोन के लिए खेलते हुए फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ महत्वपूर्ण अर्धशतक बनायाहालांकि ईस्ट जोन वह मैच हार गयालेकिन कुमार कुशाग्र ने अपनी पारी सेसब का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

Mitchell Starc आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनें, एक घंटे के भीतर तोड़ा Pat Cummins का रिकार्ड

Kumar Kushagra तेजी से रन बनाने और पारी संभालने में माहिर

यही नहीं इस युवा खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ 355 रनों का पीछा करते हुए सिर्फ 37 गेंदों में 67 रन बनाए। सन 2022 में  उस वक्त 17 साल के इस खिलाड़ी ने तब सुर्खिया बटोरी जब उन्होंने रणजी ट्रॉफी के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में नागालैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया। उसी मैच में, वह प्रथम श्रेणी पारी में 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाले छठे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए।

2004 में जन्मे कुमार कुशाग्र, झारखंड के बोकारो के रहने वाले हैं, वहभारतीय क्रिकेट जगत में एक उभरता हुआ सितारा हैं। कुशाग्र एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी है, जिन्होंने कम उम्र में ही खेलना शुरू कर दिया था, कुशाग्र ने शुरुआत में घरेलू क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलना शुरू किया था लेकिन बाद में उन्होंने अपनी खेलने की जगह में बदलाव करके मध्य क्रम में खेलना शुरू कर दिया।

कुमार कुशाग्र क्रीज पर काफी संयम से खेलते हैं और उनकी स्टॉक मेकिंग भीकाफी शानदार है। उनके तरकश में ड्राइव, कट और पुल सहित कहीं शॉट हैं और जरूरत पड़ने पर वह आसानी से गेम का मोमेंटम चेंज कर सकते हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ कुमार कुशाग्र शानदार विकेटकीपर भी हैं।वह तेज गेंदबाजी और धीमी गेंदबाजी दोनों पर शानदार कीपिंग करते हैं।

यह 19 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी फिलहाल राष्ट्रीय स्तर परगुमनाम ही था लेकिन आईपीएल की फ्रेंचाइजी काफी समय सेइन पर नजर बनाए हुए थी।उन्हें भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में महान एमएस धोनी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े-

---Advertisement---

Leave a Comment

Exit mobile version