CricketIPL 2024T20 WC 2024IND vs ENGFootballKhel Stories
---Advertisement---

Hardik Pandya होंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, IPL 2024 में Rohit Sharma की जगह करेंगें टीम की कप्तानी

By Khel Web Desk

Published on:

Follow Us:
Google News
hardik pandya
---Advertisement---

Hardik Pandya-हार्दिक पांड्या IPL के अगले सीजन में Mumbai Indians की कप्तानी करेंगे। मुंबई इंडियंस ने Hardik Pandya को नया कप्तान बनाए जाने की पुष्टि कर दी है। अब आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या करेंगे हालांकि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहेंगे।

hardik pandya
Credit- IPL

Hardik Pandya करेंगे कप्तानी, Rohit Sharma खिलाड़ी के तौर पर Mumbai Indians के लिए खेलते रहेंगे

Hardik Pandya को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान घोषित किया गया है। पांड्या, रोहित शर्मा का स्थान ले रहे हैं जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में मुंबई इंडियंस की टीम को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताया। हालांकि कप्तानी के इस बदलाव की अटकलें उस वक्त से लग रही थीं जब मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटन से ट्रेड करके वापस मुंबई फ्रेंचाइजी में लाया था। हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया और 2 वर्ष के अपने कार्यकाल में गुजरात टाइटंस की युवा फ्रेंचाइजी को एक बार विजेता और एक बार उपविजेता बनाया।

मुंबई इंडियंस ने Hartik Pandya को Rohit Sharma के उत्तराधिकारी के रूप में अंकित किया था और यह साफ था की हार्दिक पांड्या भी मुंबई इंडियंस में तभी वापसी करेंगे अगर उनको कप्तान बनाया जाएगा क्योंकि वह पहले से ही गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे थे। हालांकि मुंबई इंडियंस ने साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा फिलहाल फ्रेंचाइजी के लिए खेलते रहेंगे।

hardik pandya
credit- IPL

Mumbai Indians के वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख महिला जयवर्धने ने कहा कि मुंबई इंडियंस को हमेशा से ही असाधारण नेतृत्व मिला है सचिन से लेकर हरभजन तक और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हर कप्तान ने मुंबई इंडियंस का शानदार नेतृत्व किया जिससे न केवल तत्कालीन सफलता बल्कि भविष्य के लिए भी बेहतर टीम का निर्माण हुआ अब इसी क्रम को जारी रखते हुए अब हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 से मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे।

“देशभक्ति आपके खिलाफ ही जाती है….”, Ahmed Shehzad ने PSL से लिया सन्यास, सभी 6 फ्रैंचाइजी पर लगाए गंभीर आरोप!

Dhoni की थी, Dhoni की है और Dhoni की रहेगी | BCCI To Retire MS Dhoni No 7 Jersey

“हम Rohit Sharma के शानदार नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं 2013 से 2023 तक उनके मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में जो कार्यकाल रहा है उसकी तुलना करना बहुत कठिन है उनके नेतृत्व में न केवल टीम को आदित्य सफलता दिलाई बल्कि उनको आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक बनाया।”

“उनके मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस अब तक की सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक बन गई है हम मुंबई इंडियंस को और मजबूत करने के लिए मैदान के अंदर और बाहर उनके मार्गदर्शन और अनुभव का स्वागत करेंगे, हम मुंबई इंडियंस के नए कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या का स्वागत करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”

Mumbai Indians की कप्तानी में Rohit Sharma का शानदर रिकार्ड

रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने 163 मैच खेले जिसमें 91 में उनको जीत हासिल हुई और 68 मैचों में हार का सामना करना पड़ा जबकि चार मैच टाई रहे। उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस की टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 के IPL फाइनल में पहुंची और हर बार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। हालांकि पिछले तीन सीजन में मुंबई इंडियंस को कुछ खास सफलता नहीं मिली और टीम 2021 और 2022 में टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में नाकामयाब रही। आईपीएल के 2023 संस्करण में मुंबई इंडियंस की टीम दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस से हार कर बाहर हो गई थी।

David Warner ने शतकीय पारी से आलोचकों को दिया जवाब, Sir Vivian Richards और Virender Sehwag का तोड़ा रिकॉर्ड

IND vs SA 3rd T20- न्यू वांडर्स की Pitch Report, जोहान्सबर्ग के मौसम का पूर्वानुमान, न्यू वांडर्स में दोनों टीमों का रिकार्ड

अब देखना यह होगा कि मुंबई इंडियंस का कप्तानी में बदलाव भारतीय टीम की T20 कप्तानी में भी जारी रहेगा फिलहाल रोहित भारत के तीनों प्रारुपों में कप्तान है लेकिन T20 विश्व कप 2022 के बाद रोहित ने फिलहाल कोई T20 मुकाबला नहीं खेला है और उनकी गैर मौजूदगी में Hardik Pandya ने T20 टीम की कप्तानी की है। क्यूंकि हार्दिक पांड्या विश्व कप 2023 में लगी चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं उनकी गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच T20 मैचों की सीरीज और दक्षिण अफ्रीका में हाल ही में संपन्न T20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम की कप्तानी की।

यह भी पढ़े-

---Advertisement---

Leave a Comment